लाॅन्च से पहले सामने आई डैटसन रेडी-गो की खुफिया जानकारी
Page 3 of 4 08-05-2016
कलर स्कीम के अलावा इस कार की डायमेंशन सहित कुछ टैकनिकल जानकारियां भी समाने आई हैं। मेज़रमेंट की बात करें तो इस कार की लम्बाई 3429mm, चौड़ाई 1560mm और ऊंचाई 1541mm होगी। वहीं ग्राउण्ड क्लीयरेंस 185mm है, जो सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा है।
इसमें 800cc का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। यह इंजन 54bhp की पावर 5678rpm पर और अधिकतम 72Nm का टाॅर्क 4388rpm पर जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। फिलहाल कंपनी का एएमटी गियरबाॅक्स देने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन बढ़ती डिमांड के चलते भविष्य में ऐसा भी हो, इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































