पुराने नाम दे रहे हैं ब्रांड को नई पहचान
मारूति विटारा ब्रेज़ा (Maruti Vitara Brezza) :- मारूति ग्रैंड विटारा एक अनसक्सेस कार तो नहीं कही जा सकती, लेकिन उम्मीद के मुताबिक भी परफॉर्मेंस इस कार से नहीं मिली। यह एसयूवी दिखने में तो काफी भारी-भरकम नज़र आती थी लेकिन शायद उस समय इस तरह की कारें आज के मुकाबले इतनी पॉपुलर नहीं थी। अब मारूति ने हमेशा की तरह फिर अपने पुराने नाम का सहारा लिया और पिछले साल ही सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेज़ा को उतारा। इस नाम ने भी कंपनी को निराष नहीं किया और सफलता का आलम यह है कि आज विटारा ब्रेज़ा की खरीद पर 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इस सेगमेंट में पहले ही फोर्ड की ईकोस्पोर्ट का दबदबा काफी समय से है, लेकिन विटारा ब्रेज़ा की सफलता की आंधी में ईकोस्पोर्ट भी उड़ गई। यहां तक की फोर्ड ने अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के दामों में 2 लाख रूपए तक की कमी कर दी लेकिन विटारा ब्रेज़ा की पॉपुलर्टी कम नहीं हुई।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































