पुराने नाम दे रहे हैं ब्रांड को नई पहचान
हुंडई सेंट्रो (Hyundai Santro) :-
हमारी लिस्ट में आखिरी नाम है देश में हुंडई की पहली कार सेंट्रो (Santro) का। अपने छोटे साइज़ और फोल्डेबल रियर सीट सहित अन्य फीचर्स के दम पर इस कार ने मारूति की अन्य हैचबैक को कड़ी टक्कर दी। सेंट्रो (Santro) का मुख्य मुकाबला मारूति वैगनार (Maruti WagonR) से था जिसे बाद में अपडेट कर वैगनआर कर दिया गया। पॉपुलर्टी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी सैकेंड-हैंड कारों में सेंट्रो की काफी डिमांड है। मारूति वैगनआर (Maruti WagonR) व हुंडई i-10 के बीच इस कार की बिक्री थोड़ी कम होने से कंपनी ने इसे साल 2012 में बंद कर दिया था। अब खबर आ रही है कि इस कार को फिर से लॉन्च किए जाने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि इसे अगले साल के आखिर तक या फिर 2018 की शुरूआत में फिर से लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढेंः आखिर क्या मायने हैं ग्राउण्ड क्लीयरेंस के, जानिए यहां
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































