Sales Report : ये हैं पिछले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारें
दूसरे स्थान पर डिज़ायर और तीसरे स्थान पर वैगनआर हैं जिनकी बिक्री में क्रमश: 3 और 6 प्रतिशत का सुधार हुआ है। चौथे नम्बर पर स्विफ्ट है जिसकी बिक्री में 28 प्रतिशत की खासी गिरावट देखी गई। यह गिरावट इसी सेगमेंट में उतारी गई मारूति बलेनो की वजह से हुआ है। पिछले महीने बलेनो की 10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। बलेनो को लिस्ट में छठा स्थान मिला है, जबकि 12,355 यूनिट स्विफ्ट की बिकी हैं। मई, 2015 में स्विफ्ट टॉप 2 स्थान पर थी तब इसकी 17,195 यूनिट बिकी थी।
हुंडई के लिए मई, 2016 के नतीजे मिले-जुले कह सकते हैं। टॉप-10 सेलिंग कारों में कंपनी की ग्रैंड आई-10 पांचवें नंबर पर रही। इसकी बिक्री में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं एलीट आई-20 पांचवें पायदान से फिसलकर सातवें नंबर पर आ गई है। इसकी बिक्री में 17 फीसदी तक गिरी है। टॉप 10 सूची में मारूति और हुंडई के अलावा रेनो की क्विड भी शामिल है। मई में बिक्री के मामले में क्विड 9वें स्थान पर रही है। पिछले महीने क्विड की 5600 यूनिट बिकी हैं। लिस्ट में अंतिम स्थान पर मारूति की सियाज़ ने जगह बनाई है। इसकी बिक्री में चार फीसदी का सुधार हुआ है।
यह भी पढेंः जल्द आ सकता है Renault Duster का 7-सीटर वर्जन
इमेज़ सोर्सः ET Auto
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































