तो क्या बंद हो जाएगी आम आदमी की लखटिया कार!
बात आम आदमी की कार के रूप में पाॅपुलर हुई टाटा नैनो के बारे में है। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने पिछले महीने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड और टाटा ट्रस्ट को लिखी अपनी एक सिफारिश में नैनो का प्रोडक्शन बंद करने करने की बात कही है। मिस्त्री का तर्क था कि हालांकि नैनो को एक लाख रूपए कीमत के साथ करीब 7 साल पहले आॅटो मार्केट में उतारा गया था, लेकिन इसकी लागत हमेशा ही इससे ज्यादा रही है। ऐसे में नैनो प्रोजेक्ट एक घाटे का सौदा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने कुछ कारणों के चलते साइरस मिस्त्री को टाटा गु्रप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में कंपनी उनकी सिफारिश पर कितना ध्यान देती है या देती भी है या नहीं, यह बता पाना अभी थोड़ा मुश्किल है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































