रिस्क उठाने के मूड़ में नहीं लगती Tata Motors
फिलहाल टियागो 1.2 लीटर पेट्रोल व 1.3 लीटर डीज़ल माॅडल में उपलब्ध है। मारूति Alto K10, रेनो क्विड और मारूति सेलेरियो (केवल AMT) सभी में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। इन सभी का दाम 4.07 लाख रूपए से शुरू है जो 5 लाख तक जाता है। टियागो की शुरूआती कीमत 3.20 लाख रूपए (एक्सशोरूम) है। जब इसका आॅटोमैटिक अवतार आएगा तो दाम 4 लाख रूपए के करीब होगा। ऐसे में टाटा मोटर्स को पावर ज्यादा होने का फायदा तो मिलेगा ही, साथ ही कम दाम होने का फायदा भी मिल सकता है। अगर इसे एडवांस फीचर्स जैसे टचस्क्रीन या अलाॅय व्हील से अपडेट किया जाता है तो एडवाॅटेज ज्यादा हो सकता है। फिलहाल इतने अधिक बदलाव की उम्मीद कम ही नज़र आती है।
यह भी पढेंः सस्ती Compact SUV लाॅन्च करने की तैयारी में JEEP
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































