टाटा टियागो की बुकिंग 23 हजार पार, वेटिंग पीरियड 3 महीने से ज्यादा
Page 1 of 3 21-07-2016
टाटा मोटर्स की नई पेशकश टाटा टियागो पाॅपुलर्टी के रास्ते पर आगे बढ़ती जा रही है। टियागो एक हैचबैक है जिसे इसी साल अप्रैल में लाॅन्च किया गया था। इसी महीने में टियागो की 3 हजार से ज्यादा यूनिट बेची गई थी जो कंपनी की अन्य कारों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। अब खबर है कि इस हैचबैक की बुकिंग 23 हजार को पार कर गई है। वहीं वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने तक पहुंच चुका है।
टाॅप वेरिएंट का वेटिंग पीरियड इससे भी ज्यादा है। फेसटिवल को देखते हुए यह और भी बढ़ सकता है। दिल्ली और जयपुर डीलरशिप के जरिए यह बात कंफर्म हुई है।
Tags : Tata Tiago, Hatchback, booking, waiting period, Tata Motors, Tata India
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































