Tata Tiago: क्या बन पाएगी टाटा के लिए एक गेम चेंजर
एक्सटीरियर
इसे ब्रिटेन, इटली और टाटा के पुणे स्थित डिजायन स्टूडियो में तैयार किया गया है। इसमें टाटा की इम्पैक्ट डिजायन का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान दें तो यहां स्वेप्ट-बैक, स्मोक्ड हैडलैंप्स दिए गए है। दोनों हैडलैंप्स को जोड़ती हुई एक कर्व क्रोम लाइन दी गई है, जिसे टाटा ने ‘ह्यूमैनिटी लाइन’ नाम दिया गया है। इसके एयरडेम को थोड़ा कम चैड़ा रखा गया है। एयरडेम के दोनों ओर क्रोम फिनिश के साथ फॉग लैंप्स दिए गए हैं। बम्पर और बोनट व बाॅडी पर हल्की क्रीज लाइनें दी गई हैं, जो टियागो को ज्यादा बेहतर लुक देती हैं।
इसमें 14 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। टाटा टियागो में 240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बी-पिलर और बाहरी शीशों पर दिए इंडिकेटर्स को ब्लैक कलर में रखा गया है। इसका मुकाबला मारूति सेलेरियो और हुंडई आई-10 से होगा, जिनकी स्थिति पहले से ही मजबूत है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































