जल्द देश की सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी ये कारें
Page 5 of 6 19-05-2016
4. टाटा काईट-5 (Tata Kite-5)
टाटा (Tata) की हैचबैक टियागो (Tiago Hatchback) का कॉम्पैक्ट सेडान वर्जन काईट-5 (Kite-5) भी अगले महीने लॉन्च हो सकता है। टियागो (Tiago) को मिली सफलता के चलते इस कार के लॉन्च में देरी होने की संभावना कम ही है। काईट-5 (Kite-5) के फीचर्स व इंजन ऑप्शन टियागो (Tiago) जैसे ही होंगे। अंतर होगा तो इसके बूट स्पेस का। काईट-5 (Kite-5) के आते ही कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में कंपनी के दो ऑप्शन उपलब्ध होंगे। यहां टाटा जे़स्ट (Tata Zest) पहले से ही मौजूद है। काईट-5 (Kite-5) में 1.2 लीटर पेट्रोल व 1.05 लीटर डीज़ल इंजन लगा है। कीमत 4.5 लाख रूपए के करीब हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा जे़स्ट (Tata Zest) के अलावा मारूति स्विफ्ट डिज़ायर (Maruti Swift Dzire), होंडा अमेज़ (Honda Amaze) और फोर्ड एस्पायर (Ford Aspire) के साथ अपकमिंग फॉक्सवेगन एमियो (VW Ameo) से है।
Tags : Maruti, Datsun, VW, Tata, upcoming cars
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































