मात्र 20 रूपए में करें BMW में सफर, जाने कैसे
Ola का ऑफर सुनकर अभी उससे सफर करने का विचार तो अब तक आपके दिमाग में आ ही चुका होगा। इन लग्ज़री कारों से सफर करने की शर्त कोई खास बड़ी नहीं है। इन कारों में कस्टमर्स को कम से कम 5 किमी या 100 रूपए की सवारी करनी होगी। है न मजेदार। अब आप सोचेंगे कि किसी भी टैक्सी सर्विस कंपनी की क्या पड़ी कि इतने सस्ते में लग्ज़री सफर कराए। तो इसका जवाब हम नहीं, कंपनी के चीफ ऑफिसर रधुवेश स्वरूप ने दिया है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में एंटरप्रेन्योर्स की बढ़ती संख्या और नौजवानों की बढती मांग पर इस लग्ज़री कार सर्विस को शुरू किया गया है। फिलहाल यह सर्विस केवल मुम्बई में ही शुरू की गई है। उम्मीद है कि जल्दी ही यह सुविधा अन्य शहरों में भी आ जाएगी और कम कीमत में Luxury Cars का सफर किया जा सकेगा।
अगर आपको अभी भी विश्वास नहीं हो रहा हो तो हम आपको बता दें कि इससे पहले ऊबर भी अपने सुपरकार्स कैंपेन में दिल्ली में Audi (ऑडी) व Hammar (हमर) जैसी लग्ज़री कारों की यूजर्स को फ्री राइड दे चुकी है।
यह भी पढेंः जून में लॉन्च होंगी ये 5 टॉप कारें, पढिए खबर
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























