बाॅलीवुड खान भी हैं लग्ज़री कारों के दिवाने
शाहरूख खान
लिस्ट में पहला नाम है बाॅलीवुड के किंग खान या बादशाह खान का। फिल्मों के अलावा उनका स्पोर्ट्स का शौक किसी से छुपा नहीं है। IPL की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरूख खान के पास लग्ज़री कारों का पूरा काफिला मौजूद है। इन काफिले में मर्सिडीज़-बेंज, BMW 6 व 7 सीरीज़ और आॅडी ब्रांड की कारें हैं। इसके अलावा, लग्ज़री मैकअप वैन भी उनके काफिले का एक हिस्सा है। लेकिन उन्हें चाहने वाले कम ही जानते हैं कि किंग खान लग्ज़री कारों के अलावा स्पोर्ट्स कार का शौक भी फरमाते हैं। उनके पास बुगाटी वेराॅन स्पोर्ट्स कार है जो दुनिया की सबसे फास्ट कार मानी जाती है। कीमत 12 करोड रूपए के करीब। इसके अलावा बेंटले काॅन्टिनेंटल जीटी स्पोर्ट्स कार भी उनके पास है। सच है भई, बाॅलीवुड के बादशाह खान के शौक भी तो बादशाह वाले ही होंगे।
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































