14 फरवरी को ही लाॅन्च होगी 2017-Honda City, बुकिंग शुरू
Page 1 of 4 04-02-2017
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी पाॅपुलर प्रिमियम सेडान सिटी की लाॅन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह कार 14 फरवरी को लाॅन्च होनी है। यह एक फेसलिफ्ट वर्जन है जिसका इंतजार काफी दिनों से हो रहा है। होंडा की डीलरशिप पर नई होंडा सिटी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। टोकन अमाउंट 21 हजार रूपए रखा गया है। नई होंडा सिटी कुछ काॅस्मैटिक बदलावों के साथ आएगी लेकिन इंजन स्पेक्स पहले जैसे रहेंगे। लाॅन्च के तुरंत बाद से डिलिवरी शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि आईआॅटोइंडिया ने सबसे पहले यह कन्फर्म किया था कि 2017-होंडा सिटी Valentine-Day (वैलेंटाइन-डे) यानि 14 फरवरी को लाॅन्च होगी। अब जब कंपनी ने यह जानकारी कन्फर्म कर दी है तो हम आपको यह पक्की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























