2017-Skoda Octavia की बुकिंग शुरू, लॉन्च अगले महीने
Page 1 of 3 12-05-2017
स्कोडा आॅक्टाविया को प्रिमियम सेडान केटेगिरी में एक बडा रूतबा हासिल है। बीते काफी समय से इसके फेसलिफ्ट वर्जन के आने की संभावना चल रही है। अब कंपनी की कुछ डीलरशिप ने इस सेडान की एडवांस बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लाॅन्च के समय इस सेडान की कीमत क्या होगी, फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई पक्की सूचना नहीं आई है लेकिन बुकिंग 51,000/- रूपए में हो रही है। लाॅन्च अगले महीने यानि जून में होना है। इस कार की फिलहाल कीमत है 15.83 लाख रूपए जो 23.36 लाख रूपए तक जाती है। दोनों कीमतें एक्सशोरूम, दिल्ली आंकी गई हैं। उम्मीद है कि अपकमिंग लाॅन्च की कीमत इससे थोडी ज्यादा हो सकती है। सेगमेंट में मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस और हुंडई एलांट्रा से है।
Related Articles
Maruti Wagon R Facelift 2026: नए डिजाइन और 3-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है वैगन आर, CNG टैंक में भी होगा बदलाव!
































