Maruti Ignis हुई लाॅन्च, उम्मीद से कम है कीमत
Page 2 of 5 12-01-2017
इग्निस की कीमत है 4.59 लाख रूपए (एक्सशोरूम), जो उम्मीद से करीब 40 हजार रूपए तक कम है। इग्निस के पेट्रोल माॅडल की शुरूआत 4.59 लाख रूपए और डीज़ल की शुरूआत 6.39 लाख रूपए (एक्सशोरूम) से शुरू है। पेट्रोल का टाॅप माॅडल 6.30 लाख रूपए और टाॅप डीज़ल माॅडल 7.46 लाख रूपए का होगा। इस कार को बलेनो और स्विफ्ट के बीच में प्लेस किया जाएगा। कंपनी की प्रिमियम डीलरशिप नेक्सा से इस कार की बिक्री होगी जो यहां से बेची जाने वाली एस क्राॅस व बलेनो के बाद तीसरी कार होगी। 9 कलर आॅप्शन में इस कार को पेश किया गया है। बुकिंग पहले ही 11 हजार रूपए के एडवांस पर शुरू हो चुकी है। एक्सपर्टस की माने तो लाॅन्च के तुरंत बाद इग्निस पर लंबी वेटिंग पीरियड का सामना करना पड़ सकता है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































