Airbag बनाने वाली कंपनी TAKATA हुई दिवालिया
Page 2 of 3 27-06-2017
कंपनी की इस हालात की वजह कंपनी के घटिया एयरबैग रहे जिनकी पिछले कुछ सालों से लगातार शिकायते आ रही थीं। इन शिकायतों के चलते पिछले कुछ सालों में 10 करोड़ से भी ज्यादा कारें देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर से रिकाॅल हुई हैं। टकाटा ने करीब-करीब सभी बड़ी कंपनियों को अपने एयरबैग की सप्लाई की है और रिकाॅल कोस्ट की वजह से कंपनी पर करीब 9 अरब डाॅलर (करीब 57 हजार 600 करोड़ रूपए) की देनदारी आ गई है। अमेरिका में इस कंपनी पर काफी सारे मामले भी चल रहे हैं। यही नहीं, कंपनी ने करीब 160 करोड़ रूपए जुर्माने के तौर पर भी चुकाए हैं।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































