कैसा है Maruti Ignis का लुक, देखें इमेज गैलरी ...
मारूति सुजु़की ने अपनी पहली और देश की दूसरी माइक्रो एसयूवी कार इग्निस को लाॅन्च कर दिया है। इसे जनवरी में उतारा गया था। यह कार है तो एक हैचबैक लेकिन दिखने में एक छोटी एसयूवी की तरह लगती है और फीचर्स भी हैचबैक से कहीं ज्यादा है। इंटीरियर भी एसयूवी जैसा है। इसे एक क्राॅसओवर का नाम दिया जा सकता है। आपको बता दें कि इस सेगमेंट में शुरूआत महिन्द्रा ने KUV100 से की थी जो अच्छा कारोबार कर रही है। इस कार को 1.3 लीटर डीज़ल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। मैनुअल के साथ आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स का विकल्प यहां मौजूद है। शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए रखी गई है जो 7.46 लाख तक जाती है। हमारे इस खास आर्टिकल में हम इग्निस की इमेज गैलरी आपके लिए लेकर आए हैं। यह इसलिए है कि आप इग्निस को और भी करीब से जान सकें। आइए, ले चलते हैं आपको मारूति इग्निस की खूबसूरत दुनिया में ...
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































