Hyundai Motor की घरेलू बिक्री 9 फीसदी तक बढ़ी
Page 1 of 1 04-09-2017
प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की घरेलू बिक्री में अगस्त के दौरान 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने मुताबिक समीक्षाधीन माह में उसकी घरेलू बिक्री कुल 47,103 वाहनों की रही, जबकि उसने साल 2016 के अगस्त में कुल 43,201 वाहन बेचे थे। कंपनी के के निदेशक (बिक्री और विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि हुंडई की बिक्री में 9 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है और कुल 47,103 वाहनों की बिक्री हुई है। इस बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई 2017-हुंडई वरना का भी बड़ा योगदान है। लॉन्च के केवल 10 दिनों में ही इस प्रिमियम सेडान की 7 हजार से ज्यादा बुकिंग हुई है। इसके अलावा ग्रैंड i10, एलीट i20 और क्रेटा की मांग भी ग्राहकों में काफी ज्यादा है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































