लेनी है नई 2017-Swift Dzire, अभी बुक करें, बुकिंग शुरू
Page 1 of 4 02-05-2017
आपने नई 2017-स्विफ्ट डिज़ायर की शानदार झलक तो देखी ही होगी। अगर आपका जवाब हां है तो आप यह भी जानते होंगे कि मारूति सुजु़की की यह नई काॅम्पैक्ट सेडान पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और शानदार लुक लिए हुए है। अब अगर आपका दिल नई स्विफ्ट डिज़ायर पर आ गया है और आप इसे खरीदने के लिए मचल रहे हैं तो देर न करें। यही मौका है कि आप जल्दी से जल्दी और सबसे पहले अपनी कार अपने घर ला सकते हैं। दरअसल नई स्विफ्ट डिज़ायर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 11,000 रूपए रखी गई है। नई स्विफ्ट डिज़ायर इसी महीने की 16 तारीख यानि 16 मई को लाॅन्च होनी है। सेगमेंट में मुकाबला हुंडई एक्सेंट, होंडा अमेज़, टाटा टिगाॅर, फाॅक्सवेगन एमियो से होना है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































