कम माइलेज से हैं परेशान, घर लाएं 48 किमी का माइलेज देने वाली कार
Page 1 of 3 28-08-2017
पेट्रोल-डीज़ल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही कारों का माइलेज और भी कम होता जा रहा है। ऐसे में कौनसी कार खरीदें, यह सवाल सभी नई कार खरीदने वालों के दिमाग में है। अगर आप भी इसी उथेड़बुन में हैं तो चिंता मत कीजिए। यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इसका उपाय है ऐसी कार जो देती है करीब 48 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज। मारूति-सुजु़की अपनी प्रिमियम हैचबैक Swift Hybrid (स्विफ्ट हाईब्रिड) वर्जन जल्दी ही लाॅन्च करने की तैयारी में हैै। कंपनी ने इसका नाम दिया है रैंज एक्सटेंडर। इस कार का माइलेज है 48.2 किमी प्रति लीटर। इस कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है जो 25.5 किमी तक का सफर तय करने में सक्षम है। इस कार के इसी साल लाॅन्च होने की उम्मीद है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































