अगले महीने लाॅन्च हो सकती है Baleno RS: एक्सपर्ट
क्या है खास बलेनो RS में ...
बलेनो RS प्रिमियम हैचबैक बलेनो का ही एक परफाॅर्मेंस अवतार है जो केवल पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। इस कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा होगा जो 113bhp की पावर के साथ 150Nm का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। लेकिन आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मिडिया पर एक स्पेक्स शीट वायरल हो रही है जो बलेनो RS की बताई जा रही है। इसके इस परफाॅर्मेंस कार का पावर 101bhp बताया जा रहा है। अगर ऐसा भी है तो भी यह कंपनी की सबसे ज्यादा पावर देने वाली कार बन जाएगी।
वजह है कि कंपनी फिलहाल 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन का इस्तेमाल करती आ रही है जो क्रमशः 84bhp और 75bhp का पावर जनरेट करने में सक्षम है। इस तरह बलेनो RS में लगा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ज्यादा पावरफुल साबित होता है। इसी तरह यह कार अपने सेगमेंट में हुंडई i20, होंडा जैज़ और फाॅक्सवेगन पोलो से भी मुकाबले कर सकेगी जिनमें अधिक पावर वाला इंजन लगा है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































