3 मार्च को लाॅन्च होगी Baleno RS, अंदाज एकदम सही
Page 3 of 4 11-02-2017
फिर से बात करते हैं नई बलेनो आर के बारे में। आपको बता दें कि यह एक प्रिमियम कम परफाॅर्मेंस कार है जिसमें 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 112PS की पावर के साथ 150Nm का टाॅर्क जनरेट करेगा। फिलहाल इसमें केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाने वाला है। प्रिमियम माॅडल में आॅटोमैटिक का विकल्प भी दिया गया है। रेग्युलर माॅडल के मुकाबले इस कार का पावर व टाॅर्क दोनों को बढ़ाया गया है। यह कंपनी की पहली कार है जिसका पावर 100bhp से ज्यादा है और सबसे ज्यादा पावर देने वाली हैचबैक में दूसरे नम्बर पर है। अबार्थ पुंटो सबसे ज्यादा 115PS का पावर जनरेट करती है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































