Maruti ने खोली अपनी एक और रिटेल डीलरशिप एरेना
Page 1 of 3 30-08-2017
मारूति सुज़ुकी ने नेक्सा के स्टाइल में अपनी एक और डीलरशिप चेन को आज लॉन्च किया है। इस नई रिटेल चेन का नाम है मारूति सुज़ुकी एरेना, जो नेक्सा की तरह ही एक लग्ज़री डीलरशिप कही जा सकती है। इस डीलरशिप पर कंपनी ने हर एक मिनिट में 9 गाड़ियां बेचने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत कंपनी के डीलरों को अपने शोरूम के कायाकल्प में अगले पांच सालों में निवेश करना होगा। देश के सबसे बड़े कार विनिर्माता के एक अधिकारी ने यहां कंपनी की वेबसाइट के उन्नयन के बाद इसके लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि खरीदारों को अधिक आरामदायक माहौल प्रदान करने के अलावा नई डीलरशिप पर ऑनलाइन कनेक्टिविटी पर जोर दिया जाएगा, जो शोरूम में ऑनलाइन से ऑफलाइन जानेवाली कार का निर्बाध अनुभव प्रदान करेगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































