Maruti ने बेची 2 लाख से ज्यादा Baleno, एक सच या झूठ !
एक आॅटो वेबसाइट के अनुसार मारूति सुजु़की ने केवल 18 महीनों में अपनी हाॅट व प्रिमियम हैचबैक बलेनो की 2 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने में सफलता हासिल की है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी अधिकारित स्टेटमेंट नहीं आया है। इसी खबर के बलबूते पर बिना आंकड़ों को जाने कई वेबसाइट्स ने इसी खबर को प्रकाशित भी कर दिया है कि बलेनो की 2 लाख से ज्यादा की बिक्री अब तक हो चुकी है। मारूति बलेनो पर वेटिंग पीरियड 4 महीने से ज्यादा है और यह कार हाॅट हैचबैक केटेगिरी में फाॅक्सवेगन पोलो को काफी पीछे छोड़ चुकी है, यह बात सच है। लेकिन बलेनो के 2 लाख बिक्री के आंकड़ों के पीछे की सच्चाई क्या है, यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है और न ही किसी ने लाने की कोशिश की है। इसी पर आगे चलते हुए आईआॅटोइंडिया लाया है खबर के पीछे का सच जिसे जानकर आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह सच है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































