Maruti ने उतारा बलेनो अल्फा वेरिएंट का आॅटोमैटिक् वर्जन
Page 1 of 2 24-07-2017
मारूति ने बलेनो हैचबैक के अल्फा वेरिएंट में आॅटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश की है। यह बलेनो का टॉप व पेट्रोल वेरिएंट है। अब इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली तीन कारों में से बलेनो ही इकलौती कार है जिसके फुल्ली लोडेड टाॅप वेरिएंट (पेट्रोल) में आॅटोमैटिक का विकल्प मिलता है। बलेनो के अलावा दो अन्य हैचबैक हुंडई एलीट i20 और होंडा जैज़ हैं लेकिन जैज़ के मिडिल वेरिएंट में केवल सीवीटी का विकल्प दिया गया है। एलीट i20 के सीवीटी वर्जन में सबसे कम फीचर मिलते हैं। अल्फा आॅटोमैटिक की कीमत 8.34 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। अल्फा का दाम बलेनो आरएस से केवल 3 हजार रूपए कम है। बलेनो आरएस की कीमत 8.37 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
Tags : Maruti Baleno, Baleno Alpha, new launches, Hindi news
Related Articles
Maruti Wagon R Facelift 2026: नए डिजाइन और 3-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है वैगन आर, CNG टैंक में भी होगा बदलाव!
































