अगले 3 सालों में 7 नई कारें उतारेगी Maruti Suzuki
हम बात कर रहे हैं कंपनी की नई कारों की जो अगले तीन सालों में लाॅन्च हो सकती हैं। इनमें से एसएक्स4 एस क्राॅस का नाम सबसे ऊपर आता है जिसे ब्राजील में पहले ही दिखाया जा चुका है। फिलहाल कंपनी इस कार को देश में प्रिमियम क्राॅसओवर के तौर पर बेच रही है लेकिन यह कार अभी सफलता से काफी दूर है। ब्राजील में इस कार को एक रफटफ एसयूवी के तौर पर दिखाया गया था। उम्मीद है कि कंपनी की सबसे नई कार यही होगी जिसे अगले साल लाॅन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 47 फीसदी है। आने वाले वक्त के लिए कंपनी ने अपनी रणनीति में और बदलाव किए होंगे। इनमें नए इंजन, नया प्लेटफार्म, माॅडल व आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए नए विकल्प लाना शामिल हो सकता है। कंपनी ने सालाना 20 लाख कारों की बिक्री का लक्ष्य भी रखा है। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में ऑटो गियरशिफ्ट (एजीएस), सीवीटी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस 1.5 लाख कारें बेचने का लक्ष्य रखा है, जबकि साल 2020 तक इस आंकड़े को 3 लाख यूनिट तक पहुंचाने का लक्ष्य है, मौजूदा बिक्री का आंकड़ा 94,000 के करीब है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































