मर्दाें को पसंद हैं इस कलर की कार, जानिए आपकी पसंद ....
सफेद रंग की कार एक सर्वे के तहत डीलरशिप से खरीदी गई हर तीन में से एक कार सफेद रंग की होती है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा केवल मिडिल बजट की कारों के साथ ही होता है। यानि यह सर्वे केवल 5 से 10 लाख रूपए तक की कारों पर ही सही बैठता है। माफ कीजिए, हम किसी सर्वे पर आए रिजल्ट पर अंगुली नहीं उठा रहे हैं लेकिन क्या आपने ज्यादातर मर्सिडीज़-बेंज या BMW या फिर आॅडी की कारें सफेद रंग में देखी हैं। हम पक्का तौर पर कह सकते हैं कि आपका जवाब ना में ही होगा। यही हमारा पाॅइंट है। जो मर्द बजट बनाकर चलते हैं या खर्चीले नहीं होते, यह उनका फेवरेट कलर होता है। यहां तक की इन लोगों के पर्स में कितने पैसे हैं, यह भी इन्हें पता होता है। अगर आपके नए बॉयफ्रेंड या नए पार्टनर ने आपको इंप्रेस करने के लिए कार खरीदी है और वह अगर सफेद रंग की है तो थोडा सावधान हो जाइए। अपनी शाॅपिंग पर खर्चा कराने के लिए आपको काफी जोर लगाना पडेगा।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































