भारत में लॉन्चिंग से पहले दिखी न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैचबैक
में से एक है। यह ऑटोमेकर जल्द ही न्यू जनरेशन वर्जन को इंट्रोड्यूस करने
जा रहा है। ऑल न्यू स्विफ्ट भारत में 2018 के ऑटो एक्सपो में डेब्यू करेगी।
इसके बाद इसी साल यह कार डीलरशिप्स पर ऑफिशियली अवलेबल हो जाएगी।
हालांकि
अभी इसकी लॉन्चिंग में कुछ सप्ताह बाकी है, लेकिन एक टीवी कमर्शियल के
दौरान लिया गया नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट का शॉट इन दिनों वायरल हो रहा है।
इसमें लाइटर व स्ट्रोंगर चेसिस, कंप्लीटली न्यू डिजाइन व कंप्रीहेनसिव
न्यू फीचर लिस्ट है। यह नए हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। स्टाइल की बात
करें तो इसमें एक स्मूथर डिजाइन है। इस कार की कीमत 5 लाख रुपए से शुरू हो
सकती है।
मारुति इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में पेश करेगी।
कंपनी स्विफ्ट के नए मॉडल में भी पुराना मॉडल वाला ही इंजन दे सकती है।
पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर वीवीटी और डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर
डीडीआईएस इंजन दिया जाएगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
से जोड़ा जाएगा।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































