अब घर बैठे बुक करें Tata Tigor केवल 5 हजार रूपए में
Page 1 of 4 23-03-2017
टाटा मोटर्स की नई काॅम्पैक्ट सेडान टाटा टीगाॅर 29 मार्च को लाॅन्च होने वाली है। कंपनी ने इस कार को एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। बुकिंग राशि 5 हजार रूपए रखी गई है जिसे टाटा मोटर्स की किसी भी डीलरशिप से बुक कराया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो इस कार को घर बैठे-बैठे भी बुक करवा सकते हैं। जी हां, टाटा मोटर्स ने इस कार की बुकिंग आॅनलाइन लेना शुरू कर दिया है। आप कंपनी की www.tigor.tatamotors.com वेबसाइट पर जाकर टाटा टीगाॅर की एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। आपको बता दें कि सब 4-मीटर काॅम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इस कार का मुकाबला मारूति डिज़ायर, होंडा अमेज़, फाॅक्सवेगन एमियो, हुंडई एक्सेंट और फोर्ड एस्पायर से होना है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































