अब घर बैठे बुक करें Tata Tigor केवल 5 हजार रूपए में
Page 3 of 4 23-03-2017
टाटा टीगाॅर पूरी तरह से टियागो हैचबैक पर बेस्ड है। लुक और फीचर्स के साथ टेकनिकल स्पेक्स भी एक जैसे हैं। यहां अंतर केवल है सेपरेट बूट स्पेस का। ड्यूल बैरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, LED टेल लैंप्स, रूफ माउण्टेड स्पोइलर के साथ LED स्टाॅप लाइट, 5 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेन्मेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 419 लीटर का बूट स्पेस और 50mm ज्यादा लंबा व्हीलबेस आदि कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो टियागो में दिए गए फीचर्स के अलावा हैं। इस कार को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.05 लीटर डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाने वाला है। इन दोनों इंजन की परफाॅर्मेंस टियागो में पहले ही देखी जा चुकी है। फिलहाल दोनों माॅडल में 5 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स ही मिलेगा।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































