अगले महीने आएगा RediGo का 1.0 लीटर अवतार
Page 1 of 4 19-06-2017
डैटसन की हालिया पेशकश को जितनी सफलता व पाॅपुलर्टी मिली है, उतने की उम्मीद तो शायद कंपनी को भी नहीं होगी। अब कंपनी को जब इतनी सफलता मिल ही गई है, कंपनी इसका ज्यादा पावरफुल अवतार लाने पर विचार कर रही है। मौजूदा माॅडल 0.8 लीटर (पेट्रोल) यानि 800cc का है। अब इसे 1.0 लीटर यानि 1000cc इंजन के साथ उतारा जाएगा। ऐसा ही कुछ रेनो क्विड के साथ भी हुआ था। उसे भी पहले 0.8 लीटर और उसके बाद 1.0 लीटर व एएमटी गियर बाॅक्स के साथ लाॅन्च किया था। दोनों ही कारें रेनो व निसान के ज्याॅइंट वेंचर पर डिजाइन हुई हैं इसलिए प्लेटफार्म व टेकनोलाॅजी एक जैसी हैं। डैटसन रेडीगो 1.0 लीटर माॅडल को अगले महीने यानि जुलाई में उतारा जाएगा। एएमटी अवतार साल के आखिर तक आने की उम्मीद है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































