Tata Motors बंद करेगी Indigo eCS की बिक्री, बंद होगा प्रोडक्शन!
Page 2 of 5 05-04-2017
इंडिगो के इतिहास की बात करें तो यह पहले फुल साइज़ सेडान हुआ करती थी, जब साल 2006 में भारत सरकार ने चार मीटर से कम लंबी कारों पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाने और देश को छोटी कारों के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर स्थापित करने का फैसला लिया तो इस कदम ने भारतीय ऑटो सेक्टर में एक नई क्रांति ला दी। टाटा के लिए यह वक्त सबसे आगे रहने का था क्योंकि जब तक बाकी कार कंपनियां इस दिशा में कुछ करतीं वह इंडिगो के बूट को छोटा कर 3998mm लंबाई वाली इंडिगो सीएस के साथ बाज़ार में आ चुकी थी। सेडान मॉडल के मुकाबले 50 हजार रूपए सस्ती इंडिगो सीएस उस वक्त दुनिया की सबसे छोटी सेडान कार थी। इस ने आते ही सेल्स चार्ट में धमाल मचा दिया। हालांकि आज की बात करें तो फरवरी 2017 में इस कार की केवल 462 यूनिट की बिकीं।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































