Tata Tiago ने छुआ 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा
Page 1 of 3 03-07-2017
टियागो हैचबैक पर खेला गया टाटा मोटर्स का दावा काफी फायदे का सौदा साबित होता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की इस हैचबैक की बुकिंग एक लाख को पार कर चुकी है जबकि इनमें से 65 हजार कारों की डिलिवरी हो चुकी है। इस कार को 18 पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है जो इसकी सफलता की कहानी कहते हैं। इस कार को पिछले साल अप्रैल में भारतीय बाजार में उतारा गया था जिसे कंपनी की नई इंपैक्ट डिजाइन फिलॉस्पी पर तैयार किया गया था जो पहले से आकर्षक व डायनामिक लुक में है। टिएगो में पुणे, यूके और इटली डिजाइन स्टूडियो से मिले इनपुट का समावेश किया गया है। एक्सटीरियर काफी कूल है जबकि इंटीरियर को प्रीमियम लुक दिया गया है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































