Tata Motors की स्टाइलबैक Tata Tigor देश में लाॅन्च
Page 4 of 5 29-03-2017
इंजन स्पेक्स की बात करें तो टियागो हैचबैक में मौजूद दोनों इंजन यहां भी दिखाई देंगे। इसमें लगा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 85PS की की पावर के साथ 114Nm का टाॅर्क जनरेट करता है। वहीं इसका 1.02 लीटर डीज़ल इंजन 70PS की पावर के साथ 140Nm का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल माॅडल का माइलेज 20.3 किमी प्रति लीटर और 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज डीज़ल माॅडल का बताया जा रहा है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से इस सेटअप को जोड़ा गया है। फिलहाल आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प यहां नहीं मिलेगा। काॅम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टाटा टिगाॅर का मुकाबला होंडा अमेज़, मारूति सुजु़की डिज़ायर, फोर्ड एस्पायर, फाॅक्सवेगन एमियो, हुंडई एक्सेंट और टाटा की एक और कार जे़स्ट से होगा।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































