देश में अब नहीं बिकेंगी Chevrolet ब्रांड की कारें, जानिए वजह ...
दुनिया की तीसरी सबसे बडी और अमेरिका की प्रमुख कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब इस ब्रांड की कारें केवल 31 दिसम्बर, 2017 तक ही देश में बेची जाने वाली हैं। उसके बाद इस ब्रांड की कोई कार देश में उपलब्ध नहीं होगी। हां, इंपोर्ट जरूर कराई जा सकती हैं। कंपनी शेवरले ब्रांड नेम से अपनी कारों को देश में बेचती आई है। आप कह सकते हैं कि यह नाम तो देश में काफी पाॅपुलर है फिर क्यों ....। आपका कहना सही है लेकिन असल में कंपनी लंबे समय से भारतीय बाजार में हिस्सेदारी बढाने का प्रयास कर रही है और सफल नहीं हो पा रही। आपको बता दें कि 1918 में कंपनी ने पहली बार भारतीय कार बाजार में प्रवेश किया था और 80 के दशक तक एकछत्र राज किया था। मारूति के आने के बाद इस ब्रांड को यहां से विदा होना पडा। साल 1996 में यह कंपनी शेवरले ब्रांड के साथ फिर से लौटी। हालांकि इस नाम को देश में आए 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अभी तक भारतीय बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी केवल एक प्रतिशत ही है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































