साल 2017 में नजर आएंगे ये टाॅप फेसलिफ्ट
   Page 2 of 7  02-01-2017  
                
               
                          
                मारूति सुजु़की सियाज़ 
                 
                 
                
                साल 2017 में इस कार का इंतजार काफी जोरो-शोरों से किया जा रहा है। अबकी बार यह कार माइल्ड हाईब्रिड टेकनोलाॅजी के साथ आएगी जिसे कंपनी की प्रिमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बेचा जाएगा। सियाज एक सेडान है जो सेगमेंट में काफी पाॅपुलर है लेकिन इस कार में फीचर्स की थोड़ी कमी है जिसे अब सुधारा जाएगा। फिलहाल इस कार का दाम 7.53 लाख से 9.94 लाख रूपए तक है। 2017 मारूति सियाज की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
संभावित कीमत: 8 से 10.5 लाख रूपए
संभावित लाॅन्चिंग: जून-जुलाई


































