साल 2017 में नजर आएंगे ये टाॅप फेसलिफ्ट
मारूति सुजु़की स्विफ्ट
एक फे्र्रश लुक में 2017 मारूति स्विफ्ट मार्केट में दस्तक देगी। हालांकि यह कार देश में बिकने वाली कारों की टाॅप 5 लिस्ट में अपना स्थान रखती है लेकिन कुछ समय से इस कार की सेल में गिरावट आई है। इसे देखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन ला रही है। इसकी ग्रिल और बूट स्पेस दोनों को काफी बेहतर बनाया गया है। इंजन पहले जैसे होंगे। टचस्क्रीन, फ्लैट बाॅटम स्टीयरिंग व्हील, पुश बटन स्टार्ट, कारप्ले एंड्राॅयड एप और मल्टी इंफोर्मेंशन डिस्प्ले जैसे फंक्शन यहां देखने को मिलेंगे। खास बात यह कि इसका पिछला गेट ओपनर गेट पर न देकर शेवरले बीट की तरह विंडो पर दिया गया है जिससे यह कार 2 डोर होने का अहसास दिलाती है।
संभावित कीमत: 5 से 8 लाख रूपए
संभावित लाॅन्चिंग: जून-जुलाई
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































