नई जनरेशन की हुंडई वरना है यह, जानें इसकी कीमत
कीमतों की जानकारी ऊपर लिस्ट में दी गई है। नई वरना को पहले की तरह 1.6 लीटर पेट्रोल व इतने ही लीटर डीज़ल इंजन के साथ उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.6 लीटर का ड्यूल वीटीवीटी इंजन लगा है, जो 123 पीएस की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर का सीआरडीआई इंजन लगा है, जो 128 पीएस और 260 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैुनअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प ईएक्स और एसएक्स (o) पेट्रोल, ईएक्स और एसएक्स डीज़ल में दिया गया है। पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.70 किमी प्रति लीटर और आॅटोमैटिक का 15.92 किमी प्रति लीटर बताया जा रहा है। इसी तरह डीज़ल मैनुअल का माइलेज 24.75 किमी प्रति लीटर और आॅटोमैटिक का 21.02 किमी प्रति लीटर का क्लेम किया गया है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































