अब नहीं मिल सकेगी Maruti Suzuki की यह कार
Page 1 of 4 27-02-2017
मारूति सुजु़की ने अपनी रिट्ज हैचबैक कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। साथ ही नेशनल के साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी इस कार की सेल बंद कर दी गई है। वजह इस कार की सेल कम होना बताया गया है। आंकड़ों पर नजर डाले तो इस कार को साल 2009 में डीज़ल व पेट्रोल दोनों आॅप्शन में उतारा गया था लेकिन पिछले 7 सालों में इस कार की केवल 4 लाख यूनिट्स ही बिक पाई। कम बिक्री को देखते हुए ही इस कार का प्रोडक्शन और सेल बंद की गई है। लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि मौजूदा ग्राहकों को इस कार की सर्विस और पार्ट्स को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको याद दिला दें कि आईआॅटोइंडिया ने पिछले साल दिसम्बर में इस बात को कन्फर्म किया था कि कंपनी जल्दी अपनी इस स्माॅल की बिक्री बंद करेगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































