Maruti Dzire चाहिए, करना होगा 3 महीने का इंतजार
Page 1 of 4 26-06-2017
मारूति सुजु़की की नई जनरेशन वाली काॅम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर को लाॅन्च हुए एक महीने से थोड़ा ही ऊपर समय हुआ है लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग 51 हजार के पार पहुंच गई है। इस कार को पिछले महीने की 16 तारीख यानि 16 मई को लाॅन्च किया गया था। यह तो कुछ नहीं, वेटिंग पीरियड 12 सप्ताह यानि 3 महीने से ज्यादा पहुंच गया है। यानि कि अगर आप आज की तारीख में स्विफ्ट डिज़ायर को बुक कराते हैं तो सितम्बर से पहले आपको डिलिवरी नहीं मिलने वाली। आपको बता दें कि लाॅन्च के केवल 3 दिन बाद ही इसका वेटिंग पीरियड 2 महीने के आसपास चला गया था। इसकी शुरूआती कीमत 5.45 लाख रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) है जबकि सेगमेंट में मुकाबला नई हुंडई एक्सेंट, फाॅक्सवेगन एमियो, होंडा अमेज़, टाटा जे़स्ट व टोयोटा इटिओस से है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































