जल्दी आने को है AUDI A4 सेडान का डीज़ल माॅडल
Page 1 of 3 04-02-2017
आॅडी जल्दी ही अपने लग्ज़री सेडान A4 का डीज़ल वर्जन लाएगी। संभावना है इसी महीने के आखिर में या अगले महीने के पहले हाफ में यह कार देश में लाॅन्च हो जाएगी। फिलहाल यह कार केवल 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है। पेट्रोल माॅडल को पिछले साल सितम्बर में ही लाॅन्च किया गया था। अब इस सेडान के डीज़ल माॅडल को कुछ इंटीरियर-एक्सटीरियर में बदलावों के साथ उतारा जाएगा। कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। जब यह लाॅन्च होगी, इस कार का मुकाबला सेगमेंट में BMW 320d और मर्सिडीज़ C220d से होगा।
Tags : Audi A4, Diesel, Upcoming Launch, Hindi News, Auto News Hindi, Luxury Sedan
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































