Jaguar XE डीज़ल की बुकिंग शुरू, लाॅन्च जल्दी
Page 1 of 3 05-05-2017
लग्ज़री कार निर्माता कंपनी जगुआर अपनी XE डीजल सेडान लेकर आ रही है। यह एक लग्ज़री सेडान है जो इसी महीने के आखिर में लाॅन्च होनी है। कंपनी ने इस सेडान की एडवांस बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। बुकिंग राशि दो लाख रूपए है। फिलहाल इस कार की कीमतों के बारे में कुछ भी कह पाना थोडा मुश्किल है लेकिन अनुमानित कीमत 42 लाख से 45 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। XE सेडान का पेट्रोल माॅडल पहले से ही देश में उपलब्ध है। आपको बता दें कि जगुआर एक ब्रिटिश कंपनी है जिसपर टाटा मोटर्स का स्वामित्व है। लग्ज़री सेडान सेगमेंट में जगुआर XE डीज़ल का मुकाबला BMW 3-सीरीज़, मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास, वोल्वो S60 और आॅडी A4 से होना है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























