Lamborghini URUS-स्पोर्ट्स कार नहीं, यह है एसयूवी
Page 1 of 4 11-02-2017
लेम्बाॅर्गिनी अभी तक अपनी फास्ट और टू-डोर वाली लग्ज़री स्पोर्ट्स कार के लिए ही जानी जाती रही है। लेकिन अब यह ब्रांड एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट साल 2012 में दिखाया था। इस एसयूवी का नाम है URUS (यूरुस)। यह V8 इंजन बेस्ड एक लग्ज़री एसयूवी होगी। काॅन्सेप्ट माॅडल तैयार है, वहीं प्रोडक्शन इसी साल अप्रैल से शुरू होने वाला है। भारतीय कार बाजार में लैम्बॉर्गिनी की बड़ी फैन-फॉलोइंग और अच्छी डिमांड है, ऐसे में इसे भारत में भी उतारा जा सकता है। कीमत और सेगमेंट के लिहाज़ से इसका मुकाबला बेंटले की पहली एसयूवी बेंटेएगा से होगा, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रूपए है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























