Range Rover ने लाॅन्च किया नया Evoque Landmark एडिशन
Page 1 of 3 10-05-2017
टाटा मोटर्स की ब्रिटिश कंपनी लैंड रोवर को एक विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। इस ब्रांड की ईवोक एसयूवी की अब तक 6 लाख कारें दुनियाभर की सडकों पर दौड रही हैं। हमारा कहने का मतबल है कि ईवोक माॅडल की अब तक 6 लाख एसयूवी अब तक बिक चुकी हैं। ईवोक को साल 2011 में लाॅन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक यह कार सभी की हाॅट फेवरेट बनी हुई है। इसी बात को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने ईवोक का एक स्पेशल एडिशन मार्केट में उतारा है। इस कार का नाम है ईवोक लैंडमार्क जो एक लिमिटेड एडिशन है। इस कार की कीमत ब्रिटेन में 32 लाख और देश में 45 लाख रूपए के करीब है। फिलहाल यह कार केवल मोराइन ब्लू रंग में उपलब्ध होगा जो कि कनाडा के रॉकी पर्वत के फ़िरोज़ाई झीलों से प्रेरित है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































