कुछ ऐसी होगी लंबे व्हीलबेस वाली Mercedes-Benz की ई-क्लास
स्पेस होगा ज्यादा, कई कम्फर्ट फंक्शन भी लम्बे व्हीलबेस के कारण पीछे वाले पैसेंजर के लिए अच्छा-खास स्पेस मिलेगा। पीछे वाली सीट तीन भागों में बंटी होगी, इसमें अलग-अलग आर्मरेस्ट मिलेंगे। पीछे वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए इस में टैबलेट होल्डर भी आएगा। टैबलेट को वॉइस कमांड देकर इंफोटेंमेंट, क्लाइमेंट कंट्रोल और इंटीरियर लाइटिंग को कंट्रोल किया जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो यहां कई एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेंगी। इस में टच सेंसेटिव स्टीयरिंग कंट्रोल्स मिल सकते हैं। इसमें टचपैड कंट्रोलर के साथ दो बड़ी 12.3 इंच की स्क्रीन मिलेंगी। इनमें एक वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जबकि दूसरी स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के लिए होगी। लग्ज़री और कंफर्ट के मामले में यह काफी आगे होगी।
Related Articles
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स






























