Hero MotoCorp ने लाॅन्च की नई Hero Glamour Fi मोटरसाइकिल
Page 1 of 3 07-06-2017
हीरो मोटोकाॅर्प की ग्लैमर मोटरसाइकिल अपने नाम के मुताबिक काफी ग्लैमरस लगती है। 125cc बाइक सेगमेंट में यह मोटरसाइकिल काॅफी पाॅपुलर है और कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है। अब कंपनी ने इसका नया अपडेट माॅडल बाजार में लाॅन्च किया है। यह है 2017-हीरो ग्लैमर एफआई, जिसे नए काॅस्मैटिक व मशीनी अपडेट के साथ उतारा गया है। इस नए अपडेट के साथ अब कंपनी का पूरा ध्यान 125cc सेगमेंट में अपनी ग्रोथ व सेल बढ़ाने पर रहेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने जयपुर, राजस्थान में स्थित सेंटर फाॅर इनोवेशन एंड टेक्नोलाॅजी में इस मोटरसाइकिल को तैयार किया है। नई ग्लैमर पुराने माॅडल की तुलना में थोड़ी स्टाइलिश जरूर है, लेकिन लुक पहले जैसा है।
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































