होंडा कार्स ने की दूसरी पीढ़ी की अमेज कार लांच
नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया ने बुधवार को अपने एंट्री लेवल सेडान -
अमेज- की दूसरी पीढ़ी की कार लांच किया, जो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के
साथ है।
कंपनी के मुताबिक, दूसरी पीढ़ी के अमेज की कीमत पेट्रोल
संस्करण की 5.59 लाख रुपये और डीजल संस्करण की 6.69 लाख रुपये (एक्स शो रूम
कीमत) से शुरू होती है।
होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य
कार्यकारी अधिकारी गाकु नाकानिशी ने बताया, ‘‘हमें भरोसा है कि ऑल न्यू
अमेज एचसीआईएल के कारोबार का एक मजबूत स्तंभ साबित होगा।’’
उन्होंने
कहा, ‘‘भारतीय ग्राहकों को नवीनतम तकनीकों को पेश करने की हमारी
प्रतिबद्धता के तहत अमेज उन्नत डीजल सीवीटी के साथ पेश किया गया है, जोकि
होंडा की ऐसी दुनिया की पहली प्रौद्योगिकी है और भारतीय बाजार में उद्योग
की पहली प्रौद्योगिकी है।’’
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























