हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री 11.44 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली। वाहन निर्माता हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) की बिक्री में मई
में 11.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कंपनी द्वारा निर्यात किए गए
वाहनों की बिक्री भी शामिल है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कंपनी
ने बताया कि समीक्षाधीन माह में उसने घरेलू बाजार में कुल 45,008 वाहनों
की बिक्री की तथा 11,008 वाहनों का निर्यात किया, जबकि साल 2017 के मई में
कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 42,007 वाहनों की बिक्री की थी और 8,258
वाहनों का निर्यात किया था। कंपनी ने निर्यात में पिछले महीने 33.3 फीसदी
की वृद्धि दर्ज की है।
एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री और विपणन) राकेश
श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हुंडई ने 45,000 वाहनों की बिक्री की है जो कि 7
फीसदी की मजबूत वृद्धि दर है। इसमें हमारे पॉवर ब्रांड्स क्रेटा, एलीट
आई20, ग्रेंड आई10 और नेक्स्ट जेन वेरना का प्रमुख योगदान है।’’
(आईएएनएस)
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























