Maruti Suzuki जनवरी से बढ़ाएगी कीमतें
मुंबई। वाहन दिग्गज
मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि
और विदेशी मुद्रा विनिमय दर बढ़ने के कारण 2019 के जनवरी से अपने विभिन्न
मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि विभिन्न मॉडलों की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की जाएगी।
कंपनी
ने कहा, "पिछले कुछ सालों से कंपनी के वाहनों की लागत बढ़ी है। क्योंकि
विभिन्न वस्तुओं की कीमतें तथा विदेशी मुद्रा विनिमय दर बढ़ गई है। इसलिए
कंपनी के लिए यह जरूरी हो गया है कि अतिरिक्त लागत का कुछ बोझ वह अपने
ग्राहकों पर डाले।
इसलिए विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 2019 के जनवरी से
बढ़ोतरी की जाएगी।" बीएसई पर मारुति सुजकी के शेयर 165.20 रुपये 2.14 फीसदी
की बढ़ोतरी के साथ 7,559.55 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर बंद हुए।
(आईएएनएस)
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































