Maruti Suzuki 2019 में बंद करेगी BS-4 मॉडल बनाना
नई दिल्ली।
प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी कंपनी 2019 के अंत तक भारत स्टेज
(बीएस)-4 मॉडल की कारें बनाना बंद कर देगी। कंपनी का यह फैसला सर्वोच्च
न्यायालय के उस आदेश के अनुरूप है, जिसमें कहा गया है कि देश में एक
अप्रैल, 2020 से बीएस-4 वाहन की बिक्री नहीं होनी चाहिए, क्योंकि बीएस-6
उत्सर्जन मानक लागू हो जाएगा।
मारुति सुजुकी कंपनी के अध्यक्ष आर.
सी. भार्गव ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, "बीएस-4 का उत्पादन मुख्य
तौर पर दिसंबर 2019 तक बंद हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "अगर ग्राहकों की मांग
होगी तो हम आपको दिसंबर 2019 के बाद भी कुछ बीएस-4 वाहन प्रदान करेंगे,
बशर्ते हमें पक्का विश्वास होगा कि हम 31 मार्च के पहले वाहन को पंजीकृत
करवा सकते हैं।"
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































