स्विफ्ट, बलेनो कारों के दोष दुरुस्त करेगी मारुति-सुजुकी
नई दिल्ली। वाहन दिग्गज मारुति सुजुकी ने मंगलवार को कहा कि वह नई स्विफ्ट
और बलेनो कारों के लिए एक सर्विस अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें इन
गाडिय़ों के दोषपूर्ण ब्रेक वैक्यूम नली की जांच कर उसे ठीक किया जाएगा।
कंपनी
के मुताबिक, एक दिसंबर, 2017 से 16 मार्च, 2018 के बीच निर्मित 52,686 नई
स्विफ्ट और बलेनो कारों की इस अभियान के तहत जांच की जाएगी।
कंपनी
ने अपनी वेबसाइट पर जारी सूचना में कहा, ‘‘14 मई, 2018 से वाहन मालिक इस
सर्विस अभियान में आ सकते हैं। इसके लिए उन्हें डीलरों द्वारा संपर्क किया
जाएगा और दोषपूर्ण पूर्जों की जांच कर उसे बदल दिया जाएगा।’’
बयान
में कहा गया है, ‘‘दुनिया भर में वाहन कंपनियां अपने वाहनों को रिकॉल करती
हैं, ताकि वे उन खराबियों को ठीक कर सकें, जिससे ग्राहकों को संभवत:
असुविधा हो सकती है। पूर्जों की जांच और उन्हें बदलने का काम मुफ्त किया
जाएगा।’’
(आईएएनएस)
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































